तेज रफ्तार बस का हुआ यह हाल, मच गई चीख-पुकार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 सितम्बर 2016, 11:17 AM (IST)

जोधपुर । हाइवे पर तेज गति से दौडऩे वाली निजी बसों का भगवान ही मालिक है। इनकी तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कुछ ऐसा ही सोमवार की देर रात को हुआ जब यहां एक तेज रफ्तार बस पलट गई। रात के अंधेरे में सबकुछ अचानक हुआ और बस में हाहाकार मच गया।

बीकानेर से जा रही थी सूरत

बीकानेर से रवाना हुई यह बस जोधपुर होते हुए सूरत जा रही थी लेकिन, जोधपुर के नेतडा के पास एक मोड़ पर बस पलट गई। इस गाड़ी में 50 यात्री थे। जिसमें से 12 लोगों को मामूली चोटें आई। उपखंड अधिकारी डॉ.जी.एल. शर्मा के अनुसार गाड़ी की रफ्तार ज्यादा थी और मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा। जिसकी वजह से बस पलट गई। देर रात बचाव अभियान चला कर बस को हाइवे से हटा दिया गया है।