UPSSSC : फार्मासिस्ट के 560 पदों पर आवेदन नौ मार्च से शुरू हो गए हैं, जल्दी करें

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 मार्च 2026, 7:33 PM (IST)

करियर डेस्क। लखनऊ

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। जो युवा उत्तर प्रदेश में बतौर फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार नौ मार्च, 2026 से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 मार्च, 2026 तक इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।

ये कर सकते हैं अप्लाईः

उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदावरों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्नः

परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में विषयगत ज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स और उत्तर प्रदेश से संबंधित विषय पर सवाल पूछे जाएंगे।

ऐसे कर सकेंगे आवेदनः
फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।

अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें। फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे