शिक्षक हुए सम्मानित

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 सितम्बर 2016, 9:39 PM (IST)

धौलपुर । माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओ से महाराना स्कूल में जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन जिला प्रमुख डॉ.धर्मपाल सिंह जादौन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शुचि त्यागी थी। समरोह का शुभारभ्भ में मां शारदा एवं सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्ण को फूलमाला पहनाकर कर किया। समारोह में जिला स्तर पर शिक्षक नरेश कुमार जैन, दाऊदयाल शर्मा, ललित किशोर कौशिक, विजय कुमार उदैनियां, जगतार सिंह, ज्योत्सना श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह,श्रीफल एवं शाल अर्पित कर सम्मान किया गया। इस मौके पर डीईओ मुकेश शर्मा,गोपाल अवस्थी सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे।