HPSC : कंप्यूटर साइंस पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1672 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 05 मार्च 2026, 1:49 PM (IST)

करियर डेस्क। चंडीगढ़

सरकारी नौकरी में शिक्षक बनने का ख्वाब लेकर तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) ने कंप्यूटर साइंस विषय के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि नौ मार्च 2026 तक जारी रहेगी।

योग्य एवं पत्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए आनलाइन माध्यम से एचपीएससी की आफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंडः
कंप्यूटर साइंस पीजीटी भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में एमएससी/ एमसीए (तीन वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम)/ कंप्यूटर विज्ञान/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ आईटी में बीई/ बीटेक रेगुलर मोड में में न्यूनतम 55% अंक के साथ उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थी ने मैट्रिक में हिंदी/ संस्कृत विषय या 10+2 / बीए/ एमए में हिंदी एक विषय के रूप में पढ़ा हो।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी)/ स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) में उत्तीर्ण हों और उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और 42 साल से ज्यादा न हो। आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी। उम्र की गणना 9 मार्च 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

भर्ती विवरणः कैसे करें अप्लाई

हरियाणा पीजीटी फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट करें। होम पेज पर Recruitment में जाकर Advertisement में भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। Click here to Apply पर क्लिक करने के बाद न्यू रजिस्ट्रेशन में जाकर मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। सीएक बाद अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा करें। अंत में निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्कः
इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल एवं हरियाणा से अन्य राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा। DSC /OSC /BC/ EWS वर्ग के लिए फीस 250 निर्धारित है। हरियाणा राज्य के दिव्यांग अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे