राहुल गांधी के देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा के कार्यक्रम में राहुल गांधी रुद्रपुर में किसानों के साथ खाट सभा का आयोजन किया जायेगा | इसका नाम दिया गया है राहुल संग खाट सभा | इसमें कुल 2500 खाट किसानों के बैठने के लिए बिछाए गये हैं | राहुल गाँधी कल देवरिया से कुशीनगर होकर गोरखपुर पहुंचेंगे कुल123 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे |
मुख्य कार्यक्रम दरवाजे से दरवाजे तक अभियान के तहत किसान मांग पत्र एकत्रित किया जाएगा | किसान पंचायत में किसानों के साथ एक किसान मांग पत्र दिया जा रहा है | जिसमें कांग्रेस लिखित गारंटी देगी कि अगर यू पी में हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का कर्जा मांफ करेंगे , बिजली का बिल हाफ करेंगे और फसलों के बेहतर समर्थन मूल्य दिलाएंगे |
इस कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी दुग्धेश्वर नाथ बाबा के मंदिर में जाएंगे उसके बाद रुद्रपुर चौराहे पर रोड शो करेंगे फिर रामपुर कारखाना चौराहा, कंचनपुर गांव, तरकुलवा , बनवारी टोला , सिसवा महंथ कसया , गांधी चौक कसया , लीलावती स्टेडियम बुद्ध इंटर कॉलेज में खाट सभा करेंगे इसके बाद हाटा ब्लॉक कुशीनगर होते हुए कूड़ाघाट गोरखपुर होते हुए वापस सर्किट हाउस गोरखपुर रात्री विश्राम करेंगे |