हवाई फायर से इलाके में फैली दहशत

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 सितम्बर 2016, 7:49 PM (IST)

धौलपुर। जिले के बाड़ी थाना इलाके के सैपऊ रोड पर स्थित खाद-बीज की एक दुकान से कुछ अज्ञात बदमाश गल्ला के पेटी लेकर भाग गए। दुकानदारों ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशो ने हवाई फायर कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग और बदमाशों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।