उदयपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में जहां गणपति के दर्शन के जहां लम्बी लम्बी कतारे लगी रही, तो घरों में भी भगवान को पुरे जोश और श्रदा के साथ पूजा -पाठ के साथ गणपति स्थापना की गई।
गणेशोत्सव को लेकर शहर के प्रमुख बोहरा गणेशजी मंदिर में विशेष श्रृंंगार व सजावट की गई। मंदिर मार्ग पर मेला भरा। मंदिर में दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ी। इसके अलावा शहर के अन्य गणेश मंदिरों जाड़ा गणेश, पाला गणेश, दूधिया गणेश, मावा गणेश, पंचमुखी गणेश आदि मंदिरों में भी विशेष सजावट व पूजा-पाठ हुए। वहीं बाजारों से लोग गणेश प्रतिमाएं ले जाते नजर आये, खास तौर पर इस बार मिट्टी की प्रतिमाओं की भी विशेष मांग दिखी । इसके अलावा गली-मोहल्लों में गणपति प्रतिमा की स्थापना के लिए पांडाल सजाए गए।