धरना,प्रदर्शन,शुद्धि-बुद्धि यज्ञ के बाद क्या

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 सितम्बर 2016, 7:09 PM (IST)

सरकार के लाख प्रयास के बाद लेखपालो का हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। धरना प्रदर्शन सुद्धि बुद्धि यज्ञ, अनशन,लखनऊ में प्रदर्शन के बाद बजी लेखपाल झुकने वाले नहीं है। गोरखपुर में भी आज लेखपालों ने कलेक्ट्रेट से आज कैंडिल मार्च निकाल कर सरकार पर अपनी मांगो के सम्बन्ध में दबाव बनाने की कोशिश की।

लेखपालों का कैंडिल मार्च कलेक्ट्रेट से हो कर अम्बेडकर चौक, गोलघर होते हुए गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। लेखपालों ने साफ़ कर दिया है की सरकार कुछ भी करदे, उनकी मांगे माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगा। आपको बता दें की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर महीनों से प्रदर्शन चल रहा था जो कुछ दिनों से हड़ताल तक पहुंच गया है।

लेखपालों के इस हड़ताल से आमजनमानस को काफ़ी समस्या हो रही है। ख़ासकर मतदाता सूचि के सुधार को लेकर। लेखपालो की हड़ताल से सब कुछ ठप पड़ा हुआ है। शाशन ने हड़ताल बंद करने और एस्मा लगाने के लिए भी कह दिया लेकिन लेखपाल झुकने को तैयार नहीं है।

लेखपालों को विभिन्न दलों का भी समर्थन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई ग्रुप, गोरखपुर संघ, उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्यवय समिति, जिला पंचायत कर्मचारी संघ,उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ,कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ, प्रदेश चकबन्दीकर्ता संघ, उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ,राज्य सफाईकर्मी, कर्मचारी महासंघ, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ,संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ आदि के जिलाध्यक्ष और मंत्रियो ने इस कैंडिल मार्च में शामिल होकर अपना नैतिक समर्थन दिया। इस दौरान अध्यक्ष नीलकंठ धर दुबे ने कहा की मांगे मानने तक हड़ताल जारी रहेगा।