यूपी में विधान सभा की तारीख भले ही तय नहीं हो पाई हैं पर चुनावी सियासत और चुनावी पंडितों के चुनाव परिणाम अक्षरो के इर्द गिर्द ही घूमने लगी है इस बार चुनावी बयार में पंडितों की भविष्यवाणी अक्षरों पर केंद्रित हो गई है । चुनावी पंडित इस बार "म" अक्षर पर अपना दाव लगा रहे हैं। दाव में मुख्य रूप से मोदी , माया और मुलायम होंगे . जिनके इर्द गिर्द ही समीकरण बैठेंगे।