मुंबई। क्रिस गेल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। वेस्टइंडीज का यह विस्फोटक बल्लेबाज जब तक क्रीज पर रहता है, गेंदबाजों की सांसें ऊपर-नीचे होती रहती हैं। गेल को उनके ही अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बेहद पसंद आते हैं।
इसी क्रम में गेल ने युवराज सिंह द्वारा आयोजित एक फंक्शन का फोटो
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वे धमाकेदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और
रोहित शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। गेल ने इसके माध्यम से इच्छा जताई कि
रोहित भी टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी ठोंके। गेल ने इसका कैप्शन दिया, वनडे
क्रिकेट में दोहरे शतक लगाने वालों का समूह, रोहित यदि टेस्ट में तिहरा शतक
लगा देंगे तो यह ट्रिपल सेंचुरी क्लब भी हो जाएगा।
टेस्ट क्रिकेट में
सर डॉन ब्रैडमैन के अलावा चुनिंदा बल्लेबाजों के नाम दो तिहरे शतक लगाने की
उपलब्धि दर्ज है। इनमें से गेल और सहवाग है। सहवाग ने वर्ष 2004 में
मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309 और वर्ष 2008 में दक्षिण अफ्रीका के
खिलाफ चेन्नई में 319 रनों की पारी खेली थी।
गेल ने 2005 में एंटीगुआ
में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 317 और 2010 में गाले में श्रीलंका के खिलाफ
333 रनों की पारियां खेली थी। वनडे क्रिकेट में सिर्फ भारत के रोहित को दो
दोहरे शतक लगाने का श्रेय हासिल है। रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के
खिलाफ बेंगलुरू में 209 और 2014 में कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन
बनाए थे।
सहवाग ने 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की आक्रामक पारी खेली थी। 2015 वनडे विश्व कप में कैनबरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ गेल ने दोहरा शतक लगाया था। गेल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले गैर भारतीय बल्लेबाज बने थे।