कजली मेले का हुआ रंगारंग समापन्न

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 सितम्बर 2016, 5:47 PM (IST)

बून्दी । नगर परिषद की ओर से आयोजित पन्द्रह दिवसीय मेले का समापन रविवार रात्रि को पारितोषिक वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा थे। अध्यक्षता डिप्टी समन्दर सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि विशेष शाखा प्रभारी निर्मल रंघावा रही। सभापति महावीर मोदी व आयुक्त पंकज मंगल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विधायक अशोक डोगरा ने शहर की कहा कि आगामी वर्ष में मेले का भव्यता देने के लिए कुम्भा स्टेडियम मे विकास कार्य करवाये जायेगें जिससे मेले मे आने वाले दुकानदारों व आम जन को किसी प्रकार की कोई परेशानी उत्पन्न न हों। सभापति महावीर मोदी ने अतिथियों व जनता का आभार व्यक्त करते हुये मेले मे सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम मे उप सभापाति डॉ. हिना अगवान, पार्षद योगेन्द्र जैन, नाजमीन, पेन्शू सिंह, हरिओम सैनी, संजय भूटानी, राजेश शेरगढिया, संजय पांडे, हरिप्रसाद बैरवा, मुरली मनोहर दाधीच, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, एईएन अरूणेश शर्मा, जेईएन जोधराज मीणा, पी ए राजेन्द्र सिंघानिया, राजेन्द्र नाथावत, मुकेश, पवन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंटेक सचिव राजकुमार दाधीच ने किया।

शोभायात्रा के दौरान झांकिया, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता व सोलहर श्रृंगार प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।