RRB: असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का ऐलान, जल्द होंगे आवेदन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026, 5:29 PM (IST)

नई दिल्ली। रेलवे की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने असिस्टेंट लोको पायलट की नई भर्ती को मंजूरी दे दी है। अब भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से जल्द ही आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आवेदन शुरू होते ही पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए आनलाइन फार्म भर पाएंगे।

जोन वाइज भर्ती डिटेल यहां देखेंः

आरआरबी की ओर से भर्ती के लिए जोन वाइज भर्ती विवरण साझा कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11127 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जोन वाइज पदों की संख्या निम्नलिखित है। मध्य रेलवे में 1400 पद, पूर्व मध्य रेलवे 700 पद, पूर्व तटीय रेलवे 1625 पद, पूर्व रेलवे 608 पद, उत्तर मध्य रेलवे 457 पद, पूर्वोत्तर रेलवे 105 पद, पूर्वात्तर सीमांत रेलवे 1276 पद, उत्तर रेलवे 740 पद, उत्तर पश्चिम रेलवे 600, दक्षिण मध्य रेलवे 674 पद, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 200 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे 1531 पद, दक्षिण रेलवे 250 पद, दक्षिण पश्चिम रेलवे 200 पद, पश्चिम मध्य रेलवे 541 पद, पश्चिम रेलवे 214 पद, चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स 6 पद हैं।

आरआरबी एएलपी पदों के लिए योग्यताः

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना आवश्यक है या उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।


एप्लीकेशन फीसः

इस भर्ती में आवेदन के साथ अन्य सभी वर्गों को 500 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी के लिए आवेदन शुल्क 250 निर्धारित है।

चयन प्रक्रियाः
इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) से होकर गुजरना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे