लालसोट। डिडवाना कस्बे निवासी अमन कुमार सैनी ने JEE Main 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन, ओम प्रकाश सैनी एवं बीना देवी सैनी के पुत्र हैं।
विशेष बात यह रही कि अमन ने बिना किसी कोचिंग के स्वाध्याय के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास उनकी सफलता की मुख्य कुंजी रहे।
अमन का अगला लक्ष्य JEE Advanced परीक्षा उत्तीर्ण कर किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश प्राप्त करना है, ताकि भविष्य में देश और समाज के लिए सार्थक योगदान दे सकें।
क्षेत्रवासियों ने अमन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे