कब खुलेगा रेलवे फाटक?

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 सितम्बर 2016, 3:32 PM (IST)

इलाहाबाद के नैनी स्थित मलहरा रेलवे फाटक पर बीते कई महीनों से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी होने के चलते मलहरा रेलवे फाटक बंद है रेलवे फाटक बंद होने से आम जनता का आवागमन ठप पड़ गया है। जिससे नैनी में रहने वाले लोगों को 7 किमी घूम कर नैनी बाज़ार आना पड़ रहा है।

इसके अलावा नैनीवासियों को रेलवे फाटक बंद रहने के कारण कई तरह की भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है परेशान नैनीवासी कई बार वैकल्पिक रास्ते की मांग कर चुके हैं लेकिन प्रशासन जैसे कान में तेल डालकर सो रहा है। प्रशासन के इस रवैये के चलते नाराज लोगों ने वैकल्पिक रास्ते की मांग को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

फाटक बंद होने के चलते हो रही दिक्कतों को लेकर वैकल्पिक रास्ते की मांग कर रहे नाराज नैनीवासियों ने जुलूस निकाला और नैनी रेलवे स्टेशन के गेट के पास धरना प्रदर्शन किया। नैनीवासियों के धरना प्रदर्शन का दौर अभी भी जारी है। धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात हैं।