जेसन का कमाल, इन 13 भारतीयों के नाम है उपलब्धि

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 सितम्बर 2016, 3:08 PM (IST)

नई दिल्ली। इंग्लैंड के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए सीरीज के अंतिम वनडे में 87 रन बनाए। हालांकि उनकी यह पारी काम नहीं आई और पाकिस्तान ने मैच 10 गेंदें रहते चार विकेट से जीत लिया। जेसन ने इस पारी के दौरान वनडे में बतौर ओपनर 1000 रन का आंकड़ा छू लिया।

जेसन यह कमाल करने वाले इंग्लैंड के 12वें बल्लेबाज हैं। 26 वर्षीय जेसन के अब 30 वनडे में 39.07 के औसत व 104.66 के स्ट्राइक रेट के साथ 1055 रन हो गए हैं। जेसन के खाते में तीन शतक और पांच अर्धशतक हैं और उनकी सबसे बड़ी पारी 162 रन की रही। जेसन ने 15 टी20 मैच भी खेले हैं।

भारत की ओर से वनडे में अब तक 13 बल्लेबाजों ने ओपनर के रूप में 1000 से ज्यादा रन जुटाए हैं। देखें इनका प्रदर्शन :-

सचिन तेंदुलकर

वनडे : 344
रन : 15310
औसत : 48.29
स्ट्राइक रेट : 83.05
50/100 : 75/45
टॉप स्कोर : नाबाद 200 रन


सौरव गांगुली

वनडे : 242
रन : 9146
औसत : 41.57
स्ट्राइक रेट : 73.59
50/100 : 58/19
टॉप स्कोर : 183 रन


वीरेंद्र सहवाग

वनडे : 204
रन : 7240
औसत : 36.93
स्ट्राइक रेट : 104.85
50/100 : 34/14
टॉप स्कोर : 219 रन


कृष्णामाचारी श्रीकांत

वनडे : 146
रन : 4091
औसत : 29.01
स्ट्राइक रेट : 71.74
50/100 : 27/4
टॉप स्कोर : 123 रन


गौतम गंभीर

वनडे : 94
रन : 3367
औसत : 39.61
स्ट्राइक रेट : 85.48
50/100 : 21/8
टॉप स्कोर : 150 रन


शिखर धवन

वनडे : 74
रन : 3078
औसत : 43.97
स्ट्राइक रेट : 90.26
50/100 : 17/9
टॉप स्कोर : 137 रन


रोहित शर्मा

वनडे : 64
रन : 3041
औसत : 53.35
स्ट्राइक रेट : 89.02
50/100 : 16/8
टॉप स्कोर : 264 रन


सुनील गावसकर

वनडे : 83
रन : 2651
औसत : 35.34
स्ट्राइक रेट : 61.50
50/100 : 25/1
टॉप स्कोर : नाबाद 103 रन

नवजोत सिंह सिद्धु

वनडे : 63
रन : 2418
औसत : 40.30
स्ट्राइक रेट : 68.03
50/100 : 15/4
टॉप स्कोर : नाबाद 134 रन

रवि शास्त्री

वनडे : 49
रन : 1464
औसत : 31.14
स्ट्राइक रेट : 52.22
50/100 : 9/4
टॉप स्कोर : 109 रन

मनोज प्रभाकर

वनडे : 46
रन : 1429
औसत : 34.02
स्ट्राइक रेट : 62.37
50/100 : 11/2
टॉप स्कोर : 106

अजय जडेजा

वनडे : 43
रन : 1384
औसत : 33.75
स्ट्राइक रेट : 57.83
50/100 : 10/1
टॉप स्कोर : 104 रन


अजिंक्य रहाणे

वनडे : 37
रन : 1208
औसत : 33.55
स्ट्राइक रेट : 77.83
50/100 : 7/2
टॉप स्कोर : 111 रन