भीलवाड़ा। सुवाणा पंचायत समिति क्षेत्र की सुवाणा व हलेड ग्राम पंचायतों में निवासरत ग्रामीणों को साक्षरता वातावरण के निर्माण करने के उद्धेश्य एवं ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल साक्षरता,बैंकिंग साक्षरता एवं वित्तीय साक्षरता का महत्व बताने के उद्धेश्य से प्रारंभ किये गये जिंगल बेल रथ को गुरुवार पंचायत समिति परिसर में स्थित कार्यालय के बाहर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजयपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कार्यालय सहायक राम प्रकाश अंचरा, अशोक चैधरी,गोपाल शर्मा,अक्षय मंडा,आमिर खान,पारस शर्मा,इंद्रेश जीनगर,राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के राम प्रसाद शर्मा, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित जोशी,ब्लॉक परियोजना प्रबंधक जयप्रकाश गौतम, एरिया कोऑर्डिनेटर प्रीति सुवालका,क्लस्टर प्रबंधक उमा तिवारी,लेखपाल शारदा तेली,सन्दर्भ व्यक्ति दिनेश कुमार उपाध्याय व डाटा एंट्री सखी ब्लॉक साक्षरता समन्वय सत्यनारायण तिवारी सहित कई उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे