गणेशोत्सव में ये पांच गाने और बढा देंगे आपका उत्साह

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 सितम्बर 2016, 3:12 PM (IST)

गणपति बप्पा मोरिया, आप सभी को गणपति उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता का आज देश के घर घर में आगमन हो चुका है । महाराष्ट् समेत पूरे भारत में गणेश चतुर्थी की खुशी की धूम है। चारो तरफ डीजे में बज रहा बॉलीवुड संगीत, सभी को थिरकने पर मजबूर कर रहा है। मगर बात जब बॉलीवुड की आ गई है तो बता दें कि बॉलीवुड में भी गणेशोत्सव का बहुत महत्व है, तभी तो गणपति बाप्पा पर तमाम गाने बनाए गए हैं। वैसे इस बार गणेश भक्त बॉलीवुड के किन गानों पर थिरक रहे है, आइए हम आपको बताते हैं।

बेन्जो
अभिनेता रितेश देशमुख की आगामी फिल्म बेन्जो का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है लेकिन गणपति बाप्पा पर गीत ‘हे विघ्नहर्ता’ अभी से डीजे पर बजना शुरू हो गया है। इस गाने को सुनकर इतना तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जब बेंजो फिल्म के इस गाने ने अभी से लोगों को इतना दीवान बना रखा है तो फिल्म के आगमन पर क्या हाल होगा।

एबीसीडी
डायरेक्टर प्रभु देवा की फिल्म एबीसीडी (एनी बॉडी कैन डांस) का गीत ‘साड्डा दिल भी तू.. गीत युवाओं के दिल की धडकन बन चुका है। यह गीत एक नई संस्कृति और नए ट्रेडिशन का परिचय देता है।

अग्निपथ फिल्म अग्निपथ का गीत देवा श्री गणेशा गाना बजते ही पैर थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। जब भी बॉलीवुड में बाप्पा पर बने गाने का जिक्र आता है तो यह गाना पहले पायदान पर होता है। जिस तरह इस गाने पर अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने डांस किया है। वही डांस सभी गणेश भक्त करने की कोशिश में रहते हैं।

हमसे बढकर कौन
फिल्म हमसे बढकर कौन का गीत देवा हो देवा 90 के दशक का यह गाना नहीं बजा तो समझो गणेश उत्सव ही नहीं आया। सालों से फिल्म ‘हमसे बढकर कौन’ का ये गीत जैसे रूह में बस गया है. ‘देवा हो देवा’ गाने पर मिथुन चक्रवर्ती, अमजद खान, डैनी डैंग्जोप्पा और विजयेंद्र घाटगे ने बेहतरीन डांस करके इस गाने को यादगार बना दिया है।

बेन्जोगणेश जी पर बना ये गीत भी रितेश देशमुख की आगामी फिल्म बेन्जो का ही गीत है। गणपति बाप्पा के आगमन से लेकर विसर्जन तक की सारी कृपा और यादें इस गीत में संजोई गई है। नए रंग में नए रूप में आज का गणेश उत्सव इस गीत के द्वारा गणेश भक्तो तक पहुचाए जाने की कोशिश है।