कोटा। यहां सूरजपोल इलाके में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक कार्यालय में डिस्ट्रिक लर्निंग सोल्यूशन रूम का सोमवार को उद्घाटन हो गया। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम राजे ने जिला प्रभारी, जिले के विधायकों, संस्था प्रधानों सहित मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।
प्रदेश भर में बने हैं सोल्यूशन रूम
बताया जा रहा है की प्रदेशभर में डिस्ट्रिक लर्निंग सोल्यूशन रूम में बनाए गए है। उनका सोमवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन कर दिया गया। कोटा में भी करीब 12 लाख रुपए की लागत से ये रूम बनाया गया है। वहीं कोटा में सीएम से बातचीत करने के लिए प्रधानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।