अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 फरवरी को राजस्थान के हृदय स्थल अजमेर की धरा पर पधार रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे प्रदेश के बुनियादी ढांचे और विकास को नई ऊंचाई देने के लिए ₹23,500 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स हैंडल पर जानकारी दी है।
विकास का महाकुंभ : 23,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रदेश की सड़कों, रेल और अन्य जनसुविधाओं को सशक्त बनाया जाएगा।
रोजगार उत्सव : इस अवसर पर एक भव्य 'रोजगार उत्सव' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री स्वयं 21,000 युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कदम प्रदेश के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला साबित होगा।
विकसित राजस्थान का संकल्प : प्रधानमंत्री की उपस्थिति और ये घोषणाएं 'विकसित भारत @2047' के लक्ष्य की दिशा में राजस्थान की भागीदारी को और अधिक मजबूत करेंगी।
इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं और प्रदेशवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे