अवैध शराब बरामद

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 सितम्बर 2016, 12:17 PM (IST)

हापुड़ सिटी कोतवाली के मोदीनगर रोड से पुलिस ने 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। आरोपी शराब तस्कर मौक़े से फ़रार हो गए। घटना मोदी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई, जब शराब से भरे मिनी ट्रक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। जिसके बाद शराब तस्करों और पुलिस में भिड़ंत हो गई।

पुलिस का पलड़ा भारी होते देख तस्कर मौक़े से फ़रार हो गए। जब पुलिस ने मिनी ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से अवैध अंग्रेजी शराब की 200 पेटियां बरामद हुई। शराब की पेटियों को और मिनी ट्रक को पुलिस ने क़ब्ज़े में लिया।