वाराणसी।शहर के प्राचीन जीटी रोड पर मडौली से टडिया तक सड़क के किनारे कुल आठ किमी तक 8000मीटर लम्बे, 1 मीटर चौड़े तथा 86080 वर्गफुट क्षेत्रफल के राष्ट्रीय ध्वज को लहराया गया।
डॉ जगदीश पिल्लै के नेतृत्व में गिनीज वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज कराने और लोगों में देश भक्ति का जज्बा जगाने के लिए इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम के आयोजन का नेतृत्व शहर के प्रतिभावान व्यक्तित्व और पांच वर्ल्ड गिनीज रिकार्ड तोड़ने वाले डॉ जगदीश पिल्लै ने किया। तिरंगा तुझे प्रणाम आयोजन की वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई, फिर इसे सारे प्रूफ के साथ इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स,एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के लिए भेजने की योजना की गई है।
डॉ पिल्लई की निगरानी में सभी सबूतों को इकट्ठा करने में सर्वे और गवाह के तौर पर कई आर्किटेक्ट और सिविल इंजीनियर मौके पर मौजूद रहे। इस आयोजन में कुलपति, धर्म गुरूओं, स्वतंत्रता सेनानियों, डॉक्टरों, स्थानीय छात्रों, कलाकारों और कैडेट्स की भी भागीदारी रही ।