टोंक। श्रीदेवनारायण भगवान की पदयात्रा सोमवार को काला बाबा पुरानी टोंक से बैंड-बाजों के साथ रवाना हुई। इस मौके पर टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता, टोंक प्रधान जगदीश गुर्जर सहित काफी संख्या महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। विधायक मेहता ख्ुाद भी दो किलोमीटर तक पदयात्रा में शामिल रहे। उन्होंने भगवान श्रीदेवनारायण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान श्रीदेवनारायण के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक कुरीतियों को दूर करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री वसुंधरा राजे की मंशा हैं कि गुर्जर पिछड़ा नहीं रहे।
शिक्षा समाज की आवश्यकता
विधायक ने आह्वान किया कि समाज को सबसे बड़ी आवश्यकता शिक्षा की है। क्योंकि शिक्षित व्यक्ति ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है। मेहता ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार ने गुर्जर समाज को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने के लिए विशेष अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में शामिल किया। पदयात्रा में लक्ष्मीनारायण गुर्जर, रामावतार गुर्जर, नेहनूलाल गुर्जर सहित गुर्जर समाज के महिला एवं पुरुष शामिल थे।