हर्षोल्लास से मनाया बाबा हरीराम साहब जी का 157वां जन्मोत्सव

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026, 12:22 PM (IST)

भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के आराध्य गुरू बाबा हरीराम साहब जी का 157 वां जन्मोत्सव आज 10 फरवरी 2026 मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में मनाया गया।
महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के आशीर्वचन से नगर बस्तियो में अन्न क्षेत्र की सेवा की गयी। सांय काल में बाबा हरीराम साहब जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, भजन, कीर्तन-सत्संग आरती की गई।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने समस्त सनातनियों को जात-पात का भेद मिटाकर एकजुट रहने हेतु प्रेरित किया और कहा कि साधु समाज सदैव से ही समाज को जागरूक करने हेतु प्रयासरत रहते हैं और भविष्य में भी इस कार्य को करते रहेंगे। इस अवसर पर संत मायाराम, संत गोविंद राम, ब्रह्मचारी सिद्धार्थ, कुनाल, मिहिर सहित हंस गंगा हरिशेवा भक्त मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे