राजस्थान में सरकारी कर्मचारी दो दिन पहनेंगे खादी!

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 सितम्बर 2016, 09:15 AM (IST)

टोंक। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन शंभूदयाल बडगूजर का बीसलपुर सर्किट हाउस देवली पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बडग़ूजर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में भारतवासियों से एक-एक खादी का रूमाल रखने के आह्वान की चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान में भी सभी सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन खादी के वस्त्र पहनने पर कवायद शुरू की गई है। बडग़ूजर ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग में करीबन 150 ट्रेंड हैं, जिनमें 25 लाख का ऋण देकर प्रति इकाई को 30 प्रतिशत से 35 प्रतिशत छूट दी जाती है।

100 महिलाओं का संगठन बनाएं

इसी दौरान बडग़ूजर ने देवली पालिकाध्यक्ष रेखा जैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप 100 महिलाओं का संगठन बनाकर मेरे पास आएं, ताकि उनको खादी ग्रामोद्योग द्वारा रोजगार कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग दी जा सके। इससे पूर्व बडग़ूजर के सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष आर.पी. धाकड़ की अगुवाई में भव्य स्वागत किया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर, प्रधान शकुंतला वर्मा, पालिकाध्यक्ष रेखा जैन शिखरचन्द जैन, संजय जैन, उमाशंकर खूंटेटा, रतनलाल मंगल, बद्रीलाल साहु, राकेश ओसवाल, पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, जमान अहमद, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजनीश दीपक, प्रमोद मंगल, गोविन्द साहु, संजय सिंहल, पार्षद किशन साहु, राजेन्द्र सिंह, प्रहलाद साहु, अंकित डाबर समेत कई जने उपस्थित थे।