नई दिल्ली। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से रिश्ते के मामले में कांग्रेस सबूत जुटा रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल में सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उन्होंने संघ के खिलाफ जो कुछ भी कहा है, वह उसके ट्रायल के लिए तैयार हैं। गांधी के वकील कपिल सिब्बल महाराष्ट्र के कार्यकर्ता राजेश कुंटे से जिरह की मांग करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि संघ पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद राजेश ने ही राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। राहुल गांधी ने 2014 में एक जनसभा में कहा था कि आरएसएस से जुड़े लोगों ने गांधीजी की हत्या कर दी।
गांधीजी के पड़पोते की किताब का हवाला
राहुल गांधी की लीगल टीम इस मामले में महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार
गांधी की किताब का हवाला दिया। उसने कुछ और सबूत भी पेश किए हैं। आरएसएस से
गोडसे के मजबूत रिश्ते को साबित करने के लिए इस सिलसिले में अदालत की अगली
कार्यवाही में मार्क जे, मनोहर मलगांवकर, एस. इस्लाम, कोइनाराड अल्सट समेत
कई लेखकों की किताबों के अंश का हवाला दिया जा सकता है।
करेंगे संघ नेताओं से जिरह की मांग
इकॉनोमिक
टाइम्स के मुताबिक सांसद और राहुल गांधी के वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि
वह कुंते और संघ के सीनियर नेताओं से जिरह की मांग करेंगे। ताकि इस संगठन
की कलई खोली जा सके। उन्होंने कहा कि संघ की दोमुंही बातों के बारे में
पर्दाफाश करने का यह शानदार मौका है। हम नहीं मानते कि वे भारत की
मुख्यधारा की नुमाइंदगी करते हैं। ट्रायल के दौरान हम उनका और उनके
सिद्धांतों का पर्दाफाश करेंगे। हम कुंते से जिरह कर वैसे सवाल करेंगे,
जिनका वह जवाब नहीं दे पाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि मोहन भागवत ट्रायल
में आएं ताकि आरएसएस के वास्तविक चेहरे के बारे में लोगों को पता चल सके।
पेश करेंगे इन किताबों के अंश
राहुल गांधी बनाम आरएसएस ट्रायल में जिन किताबों के अंश को पेश किए जाने की तैयारी है, उनमें मार्क जे की किताब द न्यू कोल्ड वॉर, रिलीजियस नेशनलिज्म कन्फ्रंट्स द सेक्युलर स्टेट भी शामिल है। इसमें कहा गया है कि नेहरू ने 26 फरवरी 1948 को होम मिनिस्टर को चि_ी लिखी थी, जिसमें कहा गया कि गांधीजी की हत्या एक बड़े अभियान का हिस्सा था, जिसका आयोजक मुख्य तौर पर आरएसएस था। मनोहर मलगांवकर की किताब द मैन हू किल्ड गांधी के मुताबिक, निश्चित तौर पर गोडसे महासभा और आरएसएस के बीच कॉमन लिंक था और वह दोनों संगठनों का सदस्य था। बेशक आरएसएस इससे इनकार करे। सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी अपनी चिट्ठियों में आरएसएस के सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर को कहा था कि महात्मा की हत्या के बारे में सुनने पर संघ के लोगों ने मिठाइयां बांटी थीं।