युवक-युवती ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश।

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 सितम्बर 2016, 8:07 PM (IST)

श्रीगंगानगर। रिश्ते को दरकिनार करते हुऐ युवक-युवती ने आपस में प्रेम किया। समाज के रजामंदी नहीं देने पर दोनो ने अपनी जिंदगी खत्म करने की कौशिश की.दोनों ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। दोनों को.गंभीर हालत में दोनों को राजकीय अस्पताल में भती करवाया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अरायण के पास करीब 20 वर्षीय एक युवक और करीब 15 साल की एक किशोरी गंभीर अवस्था मे बेहोश पडे है।

मोके पर पुलिस ने देखा की कीटनाशक स्प्रे का एक डब्बा पास में ही पडा था। दोनों को श्रीगंगानगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां युवक की हालत खतरे में है.युवक की शिनाख्त पर जैतसर के पास गांव 4 जेकेएम के राजेश बावरी के रूप में हुई है। राजेश के पिता सुल्तान ने बताया कि राजेश के रिश्ते में मौसी की बेटी बहन के साथ ज्यादा मेल जोल था। उसको कई बार मना भी किया था कि ये सब गलत है पर वो नहीं माना। अब उसने इस प्रकार की हरकत की है तो ये सब गलत है। राजेश बावरी फिलहाल फर्नीचर का काम सीख रहा है।