Under 19 World Cup 2026 Final : वैभव सूर्यवंशी का शानदार शतक

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 फ़रवरी 2026, 2:39 PM (IST)

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इस समय रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। फाइनल में भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल आज 5 बार की चैंपियन भारत और 1998 की विजेता टीम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।

भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम तीसरी बार फाइनल खेलेगी, टीम ने 1998 में इकलौता टाइटल जीता था। इससे पहले 2022 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को ही हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी जीती थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे