रूपवास (भरतपुर)। कस्बे सहित क्षेत्र के सवर्ण समाज ने ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश कटारा के नेतृत्व में रैली निकाल यूजीसी के विरोध में उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को राष्ट्रपति के नाम व ओबीसी एससी एसटी समाज ने यूजीसी के समर्थन में उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। सवर्ण समाज ने राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से संबंधित जो नया कानून प्रस्तावित किया गया है। वह भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था, प्रतिभाशाली छात्रों के भविष्य तथा भारतीय संविधान की मूल भावना के प्रतिकूल है। उक्त कानून को लेकर देशभर में गंभीर असंतोष व्याप्त है तथा रूपबास क्षेत्र का समस्त सवर्ण समाज भी इसे लेकर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त करता है। यह नया पूजीसी कानून योग्यता, परिश्रम और प्रतिभा के स्थान पर वर्गीकरण एवं असमानता को बढ़ावा देता है, जिससे लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकारमय होने की आशंका है। यह कानून विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता को समाप्त कर उन्हें राजनीतिक नियंत्रण में लाने का प्रयास करता है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के अनुच्छेद 14, 15 एवं 21 के मूल सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन है।इससे भारत की शिक्षा प्रणाली केवल डिग्री वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। यदि इस प्रकार के कानून लागू किए गए, तो न केवल शोध, नवाचार और अकादमिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी, बल्कि भारत की अंर्तराष्ट्रीय शैक्षणिक साख को भी गंभीर क्षति पहुंचेगी। समस्त सवर्ण समाज यह स्पष्ट करना चाहता है कि यह विषय किसी एक वर्ग विशेष का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक प्रतिभाशाली छात्र और भावी पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा हुआ है। इस कानून के कारण छात्रों में निराशा, असंतोष और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है, जो राष्ट्रहित में कदापि उचित नहीं है। यदि इस गंभीर विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो समस्त सवर्ण समाज, रूपबास शांतिपूर्ण लेकिन व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
वहीं दूसरी ओर ओबीसी एससी एसटी समाज ने यूजीसी के समर्थन में दिए ज्ञापन में लिखा कि कि 8 दिसम्बर 1953 को यूजीसी बिल का गठन हुआ था। जिसको पारित करने में कांग्रेस व बी.जे.पी. सरकार ने लंबित रखा। देश में ओबीसी, एससी, एसटी माइनॉरिटी वर्ग का अनुपात 90 से 95% है। 17 जनवरी 1989 को मंडल कमीशन आयोग का विरोध मंडल कमीशन के माध्यम से किन्हीं चन्द 10% लोगों ने विरोध किया। परन्तु ईडब्ल्यूएस का विरोध किसी ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के लोगों ने नहीं किया।
संविधान के मौलिक अधिकार समानता के अधिकार के अनुसार कोलिजियम में हो रहे ओबीसी, एससी, एसटी के अत्याचार को देखते हुए यूजीसी बिल को भाजपा सरकार ने लागू किया। परन्तु किन्हीं चन्द जाति वर्ग के चालाक लोगों ने विरोध किया जबकि यह बिल समानता की बात करता है। राजस्थान सरकार से अनुरोध किया जाता है कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद और सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट में जनरल क्लास के जज होने की बजह से स्टे दे दी गई। यह न्यायपालिका का घिनौना कृत्य है।
जिसको ओबीसी, एसटी, एससी माइनॉरिटी सहन नहीं कर पाएगी। भाजपा सरकार का राज्यसभा, लोकसभा में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भी यूजीसी बिल को पारित करने में दिक्कत आ रही है और ओबीसी, एससी, एसटी का अनुपात देश में 90% होने के बावजूद भी ओबीसी, एससी, एसटी को न्याय नहीं मिल पा रहा है। हम ओबीसी, एससी, एसटी, यूजीसी बिल का पूर्णतः समर्थन करते हैं। अगर यह बिल पारित नहीं किया गया तो देश की ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग उग्र आन्दोलन के लिये आश्रित होगी।इस अवसर पर मोहनलाल, चन्द्रकान्त कटारा, अरुण परमार, राजेश, लवली, वासुदेव कुशवाह, वीर बहादुर, मनोज गौतम, बदन सिंह, भीम वरुण, उत्तम सिंह आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे