यूपी देवरिया जिले के थाना सलेमपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीचर कालोनी से 7 मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है । उनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें भी विभिन्न जगहों से बरामद की गई हैं ।
ये सभी चोरी की गई मोटरसाइकिलों का नम्बर प्लेट बदलकर चला रहे थे। गिरफ्तार किये अभियुक्त 1.कन्हैया गौड़ पुत्र श्याम नरायण, निवासी सलहाबाद, थाना सलेमपुर, 2. छोटू चौहान पुत्र राम किशुन, निवासी उपरोक्त, 3. मोनू मद्धेशिया पुत्र कमलेश, निवासी टीचर कालोनी, थाना सलेमपुर, 4. मृत्युंजय मिश्र पुत्र गिरीश मिश्र, निवासी इचैर, थाना सलेमपुर, 5. ऋषभ पुत्र राजन मद्धेशिया, निवासी टीचर कालोनी, थाना सलेमपुर, 6. साइमन पुत्र सराफीन, निवासी फुलवरिया, थाना कैंट, जनपद वाराणसी, 7. सोनू यादव पुत्र हृदयानन्द, निवासी पंडित हरैया, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया के रहने वाले हैं ।
इस सम्बन्ध में थाना सलेमपुर पुलिस ने अपराध धारा 41/411/420 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।