जयपुर चैप्टर में IOTP प्रशिक्षण का शुभारंभ

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 जनवरी 2026, 5:55 PM (IST)

जयपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर द्वारा इंडस्ट्री ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम (IOTP) का शुभारंभ 21 जनवरी 2026 को चैप्टर परिसर में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 75 से अधिक CMA छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमए पूर्णिमा गोयल, चेयरपर्सन, जयपुर चैप्टर, ने मुख्य अतिथि, प्रबंध समिति के सदस्यों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा अपने प्रेरणादायक संबोधन में पेशेवर अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सीएमए की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला।

सीएमए दीपक खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष, ने अपने व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए छात्रों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

मुख्य अतिथि सीएमए वाई. के. शर्मा, उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा), राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) ने उद्योग एवं सार्वजनिक क्षेत्र में सीएमए के लिए उपलब्ध करियर अवसरों तथा अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए।

सीएमए एस. एल. स्वामी, DOCA, ने 10-दिवसीय IOTP पाठ्यक्रम की संरचना, उद्देश्य एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी तथा कार्यक्रम का सफल समन्वय किया।

सीएमए दीपतांशु पारीक, वाइस चेयरमैन, ने अपने विचार साझा किए एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

यह 10-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चैप्टर परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कॉरपोरेट एवं प्रोफेशनल विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को उद्योग उन्मुख व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन संवादात्मक चर्चा के साथ हुआ, जिससे IOTP प्रशिक्षण की एक सशक्त एवं प्रेरणादायक शुरुआत हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे