पांचवें नंबर पर हैं विराट कोहली, ये हैं टॉप-10

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 सितम्बर 2016, 4:52 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली नित नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। आकर्षक और आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत वे करोड़ों फैंस के दिलों में जगह बना चुके हैं। कोहली के पास फिलहाल टेस्ट टीम की कप्तानी है। कोहली वनडे और टी20 में भी पूरी लय के साथ खेलते हैं।

कोहली भारत की ओर से वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए रन जुटाने के मामले में पांचवीं पोजिशन पर हैं। कोहली को अब तक 95 वनडे में दूसरी पारी में बल्ले का कमाल दिखाने का मौका मिला है और उन्होंने 61.22 के औसत और 92.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 4408 रन बटोरे हैं। इसमें 15 शतक व 22 अर्धशतक भी शुमार हैं और टॉप स्कोर 183 रन है।

आईए अब देखें 9 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के लिए जुटाए सबसे ज्यादा रन :-

सचिन तेंदुलकर

वनडे : 236
रन : 8720
औसत : 42.33
स्ट्राइक रेट : 88.44
50/100 : 52/17
टॉप स्कोर : 175 रन


सौरव गांगुली

वनडे : 152
रन : 5209
औसत : 39.46
स्ट्राइक रेट : 73.93
50/100 : 37/7
टॉप स्कोर : नाबाद 135 रन


राहुल द्रविड़

वनडे : 167
रन : 4566
औसत : 35.12
स्ट्राइक रेट : 68.59
50/100 : 34/3
टॉप स्कोर : नाबाद 109 रन


मोहम्मद अजहरुद्दीन

वनडे : 173
रन : 4469
औसत : 37.24
स्ट्राइक रेट : 75.05
50/100 : 30/2
टॉप स्कोर : नाबाद 111 रन


महेंद्र सिंह धोनी

वनडे : 146
रन : 3933
औसत : 51.07
स्ट्राइक रेट : 83.20
50/100 : 27/2
टॉप स्कोर : नाबाद 183 रन


युवराज सिंह

वनडे : 151
रन : 3853
औसत : 36.34
स्ट्राइक रेट : 81.66
50/100 : 28/3
टॉप स्कोर : 121 रन


वीरेंद्र सहवाग

वनडे : 126
रन : 3815
औसत : 32.88
स्ट्राइक रेट : 102.00
50/100 : 14/7
टॉप स्कोर : 126 रन


गौतम गंभीर

वनडे : 78
रन : 3093
औसत : 45.48
स्ट्राइक रेट : 86.15
50/100 : 21/6
टॉप स्कोर : नाबाद 150 रन


रोहित शर्मा

वनडे : 85
रन : 2703
औसत : 40.34
स्ट्राइक रेट : 81.53
50/100 : 19/3
टॉप स्कोर : 150 रन