सांसदों के वेतन बढ़ने के ख़िलाफ़ हैं वरुण गांधी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 सितम्बर 2016, 3:54 PM (IST)

आर्थिक युग के इस दौर में अपना वेतन बढ़वाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। वेतन बढ़ना किसे नहीं अच्छा नहीं लगता, चाहे वो कर्मचारी हो या नेता। लेकिन वेतन बढ़ाने के मुद्दे पर आज यहां एक ऐसे नेता का बयान आया है जिसे सुनकर आप चकित रह जाएंगे।

जी हां इनका कहना है कि धनी सांसद जब वेतन बढ़ाने की बात करते हैं तो मुझे शर्म आती है। ये उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर से बीजेपी के सांसद और मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी हैं। इन्होने एक बयान में कहा है कि- जब सांसदों ने अपने वेतन बढ़ाने की मांग सदन में रखी तब मुझे शर्म आई। किस तरह से तमाम करोड़पति सांसद भी अपना वेतन बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

वरुण गांधी ने करोड़पति सांसदों के वेतन बढ़ाने की मांग पर तंज कसते हुए कहा कि- करोड़पति सांसद जब वेतन बढ़ाने की बात करते हैं तो मुझे शर्म आती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से तमाम करोड़पति सांसद वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अपना पूरा जोर लगा रहे हैं इसे देखकर मैं शर्मिंदा हूं।