चंडीगढ़ में कच्चे कर्मचारियों की रेगुलराइजेशन की मांग ने पकड़ा जोर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 जनवरी 2026, 4:16 PM (IST)

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने मस्जिद ग्राउंड में आयोजित रोष प्रदर्शन रैली में जताया विरोध
चंडीगढ़। प्रशासन और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नौकरी की सुरक्षा न होने के चलते कच्चे कर्मचारियों की रैगुलराइजेशन और लंबित मांगों को लेकर संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने आज मस्जिद ग्राउंड में एक विशाल रोष प्रदर्शन रैली आयोजित की। रैली में यूटी और एमसी के नियमित, कांट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल हुए।
रैली में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं :- बारहमासी कार्यों में डेली वेज, कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान कार्य, समान वेतन लागू करना, सीटीयू से निकाले गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बहाली नई श्रम कानून रद्द करना, युक्तिकरण की आड़ में कच्चे कर्मचारियों की छंटनी रोकना, मिड डे मील कर्मचारियों को डीसी रेट देने, सीटीयू और बिजली विभाग से एस्मा हटाना, क्रैच कर्मचारियों को दिए गए टर्मिनेशन और रिटायरमेंट आदेश रद्द करना, सातवां वेतनमान लागू करना और भत्तों समेत एरियर का भुगतान, ईएसआई और बोनस की लिमिट बढ़ाना, सीजीएचएस मेडिकल सुविधा देना।
मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी में सीलींग हटाकर बहाल करना
रैली में प्रमुख लीडरों ने जताया रोष
कन्वीनर गोपाल दत्त जोशी ने सीटीयू व बिजली विभाग में एस्मा हटाने की मांग की। धर्मेंद्र राही ने नए इलेक्ट्रिक बसों के आगमन पर दस साल की सेवाएं पूरी कर चुके टर्मिनेट ड्राइवरों और कंडक्टरों की तत्काल बहाली की मांग रखी।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी से शिव मूरत यादव ने बारहमासी कार्यों में सभी वर्गों के कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की, जबकि सुखबीर सिंह ने समान कार्य समान वेतन लागू करने की मांग रखी। कन्वीनर अश्विनी कुमार और रणबीर राणा ने केंद्रीय नियमों को पूर्णतः लागू करने और सातवें वेतनमान की मांग की।
फैडरेशन ऑफ यूटी इम्प्लाइज के राजेन्द्र कटोच और हरकेश चंद ने क्रैच कर्मचारियों के लिए न्याय की मांग की।
रैली के समापन में प्रशासन से की मीटिंग की मांग
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने रैली के अंत में चंडीगढ़ प्रशासन से लंबित मांगों के समाधान के लिए शीघ्र मीटिंग बुलाने की मांग की। मोर्चा ने नव वर्ष में लंबित मांगों को पूरा करने के लिए शासन और प्रशासन के समकक्ष लगातार संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।
रैली में फैडरेशन ऑफ यूटी एवं एमसी इम्प्लाइज, ज्वाइंट इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, ज्वाइंट एक्शन कमेटी, सीटीयू वर्कर्स यूनियन व आल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ भारत के प्रमुख लीडर शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे