मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 सितम्बर 2016, 3:16 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधायक मोहनलाल गुप्ता द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र किशनपोल (जयपुर) में करवाए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका स्वर्णिम विकास यात्रा का विमोचन किया। इस मौके पर श्रीमती राजे ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों एवं नवाचारों को वहां की जनता तक पहुंचाने में यह पुस्तिका काफी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने इस दौरान जयपुर नगर निगम के उप महापौर मनोज भारद्वाज, विभिन्न वार्डाें के पार्षदों तथा क्षेत्र की जनता से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न समूहों में आमजन से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। इस पुस्तिका में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के सतत् विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पानी, चिकित्सा, कृषि, उद्योग आदि क्षेत्रों में हुए कार्यों के बारे में जानकारी संकलित की गई है।