रफ्तार बढ़ाने के चक्कर में लगा दी कुएं में छलांग

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 सितम्बर 2016, 3:10 PM (IST)

इंदौर। एमपी के इंदौर जिले में एक छात्र ने बॉडी स्लिम बनाने और दौड की स्पीड बढाने के चक्कर में कुएं में छलांग दी और डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार सुबह 6:30 बजे की है। शिप्रा के मालीखेड़ा गांव में रहने वाला आदित्य पिता भादरसिंह दाहिमा (19) रोज की तरह सुबह 5.30 बजे दोस्त शुभम और भानुप्रसाद के साथ दौडऩे निकला था। रास्ते में लगभग 50 फीट गहरा कुआं था, जो सिर्फ तीन फीट ही खाली था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आदित्य सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।

स्लिम बॉडी और दौडऩे की स्पीड तेज करने के लिए तीनों ने उसमें तैरने का मन बनाया। पहले एक युवक ने छलांग लगाई और बाहर निकल आया। फिर आदित्य ने छलांग लगाई। उसे तैरना नहीं आता था। कुछ देर बाद वह गहरे पानी से निकलकर सतह पर आया और हाथ-पैर मारने लगा। दोनों दोस्त काफी प्रयास के बाद भी उसे नहीं निकाल सके।
सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक छात्र ने बॉडी स्लिम बनाने और दौड़ की स्पीड बढ़ाने के चक्कर में शुक्रवार को कुएं में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई।