दौसा। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने दौसा जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण जांगिड़ को मनोनीत किया है। जांगिड़ पहले प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे, और उनकी सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर जॉंगिड़, एवं दौसा जिला अध्यक्ष चेतन प्रकाश जांगिड़ ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर ओमप्रकाश जॉंगिड़, राकेश मनोज छारेडा, अशोक अश्वनी भांडारेज, विष्णु महेश मंडावरी, चंद्रशेखर, दीपक त्रिपाठी और विशंभर बांदीकुई ने सत्यनारायण जांगिड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष सहित महासभा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे