BHU में काम पर लौटे डॉक्टर्स

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 सितम्बर 2016, 12:09 PM (IST)

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बुधवार राते के हंगामे और हड़ताल के बाद डॉक्टर्स काम पर लौट आए हैं। जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर्स के काम पर लौट आने से चिकित्सा सुविधाएं फिर से सुचारु रूप से बहाल हो गई हैं। जिसको लेकर मरीजों और आमजनों में खुशी की लहर साफ देखी जा सकती है। हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने से सरसुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में सभी सुविधाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

बातचीत में एमएस ओपी उपाध्याय ने बताया कि हड़ताल पर गये डॉक्टरों की लगभग सभी मांगे मान ली गयी हैं। डॉक्टरों की मांग पर ट्रॉमा सेंटर में पुलिस चौकी बनाने का निर्देश दिया जा चुका है

आपको बता दें कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बुधवार रात एक घायल छात्र के इलाज के विवाद पर रेजिडेंट डॉक्टर्स और छात्रों के बीच मारपीट के बाद आधी रात तक ट्रॉमा सेंटर और धनवंतरि छात्रावास में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई थी। जिसमें छात्रों की उग्र भीड़ ने रेजिडेंट डॉक्टर्स के छात्रावास में जबरन घुसकर उनकी 30 गाड़ियां जला दी थीं। घटना के बाद पूरे परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ था है। जिसके बाद सभी डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे।