मानेसर जमीन घोटाले में सीबीआई की छापेमारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 सितम्बर 2016, 11:20 AM (IST)

गुड़गांव। मानेसर के जमीन घोटाले मामले में आज सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है।हुड्डा सरकार के समय तीन गांवों की करीब 400 एकड़ जमीन अधिग्रहण के बाद बिल्डरों को बेचने का मामला है। इसमें सितंबर 2015 में अज्ञात ऑफिसर व अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसकी अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में चली थी। पहले गुडगाँव पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामला बाद में सरकार ने सीबीआई को केस सौप दिया था।