चंडीगढ़। जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण (जेएमजेएस) फाउंडेशन और प्रोग्रेसिव इंडियन रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (पीआईआरएडीए) के बीच पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करने के उद्देश्य से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक फ़िनेश इंस्टिट्यूट, सेक्टर-34, चंडीगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
जेएमजेएस फाउंडेशन के निदेशक एवं पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही तथा पीआईआरएडीए की अध्यक्ष डॉ. रितु शर्मा ने संयुक्त रूप से एमओयू पर हस्ताक्षर किए और नई ऊर्जा के साथ जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
डॉ. रितु शर्मा ने बताया कि जेएमजेएस फाउंडेशन के साथ मिलकर ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) सहित पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
वहीं पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने कहा कि दोनों संस्थाएं ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ पौधारोपण अभियानों को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए विशेष रूप से कार्य करेंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे