शव मिलने से फैली सनसनी...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016, 7:41 PM (IST)

चिलुआताल थाना इलाके के महेसरा पुल के पास एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने इस बात की सूचना पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त धर्मशाला बाजार थाना गोरखनाथ निवासी सागर जायसवाल के रूप में की।

गोरखपुर। पुलिस ने हत्या कर शव के फेंके जाने की आशंका जताई। मृतक सागर जायसवाल के घरवालों ने 30 अगस्त को ही स्थानीय थाने पर उसके गायब होने की सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस कान में तेल डालकर सोई रही और परिणाम युवक की हत्या तक पहुंच गया। अगर पुलिस सूचना मिलने के बाद सही समय पर गहराई से छानबीन की होती तो शायद सागर जायसवाल की जान बच सकती थी। अब तक की छानबीन में पुलिस को पता चला है की मृतक सागर जायसवाल बिरयानी की दुकान पर काम करता था।

27 अगस्त को घर से दुकान पर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन समय से घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने जांच पड़ताल की लेकिन कहीं पता नहीं चला। थक हार कर मृतक की मां ने 30 अगस्त को मुकामी थाने में बेटे के गायब होने का मामला दर्ज करवाया और एक शख्स के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने सागर को खोजने की कोशिश नहीं की। बहरहाल जायसवाल की हत्या क्यों और किसने की ये तो पुलिस जांच में पता ही चल जायेगा लेकिन समय रहते अगर पुलिस ने काम किया होता तो राजन की जान बच सकती थी।