प्रतिभाओं को दिया जाएगा नया मंच

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016, 7:11 PM (IST)

कानपुर नगर, कानपुर नगर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हे वह पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता जिससे उनकी प्रतिभा को मुक़ाम हासिल हो। शहर की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हे एक मंच पर लाने के लिए आर्शीर्वाद वेलफेयर सोसाईटी द्वारा कानपुर सहित अन्य 11 शहरों में डांस कॉम्पटीशन, चैम्पियन शेशन आयोजित किया जा रहा है।

आर्शीर्वाद वेलफेयर सोसाईटी की प्रबन्धक पारूल खत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि संस्था द्वारा पहला ऑडीशन 11 सितम्बर केा गैन्जेस क्लब में कराया जाएगा। आवेदन फ़ार्म रिदम डॉन्स एण्ड म्युजिक ऐकेडमी, महेश्वरी, टेलीकॉम अखिलेश्वर मंदिर विजय नगर, प्रोग्रेसिव बुक स्टॉल विजय नगर में मिलेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितम्बर है। हर शहर से दो सौ प्रतिभागी चयनित किए जाएंगे। ऑडीशन का सेमी फाईनल राउन्ड आगरा या कानपुर में होगा।