भरतपुर । रुपबास उपखण्ड के घाटौली खनन क्षेत्र में स्थित पीएनसी क्रेशर प्लांट परिसर में एक 12 फीट लंबा अजगर बाहर निकल आया। जानकारी के मुताबिक अजगर प्लांट के लोहे के जाल में फंस गया। वही अजगर ने 2 खरगोश जे बच्चो का शिकार किया हुआ था।
वहां पर मौजूद क्रेशर कर्मियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को मामले की सूचना दी। अजगर को देखने के लिए आमजन की भीड़ लग गई। डीएफओ के निर्देश पर रेंजर संजू शर्मा एवं नाका प्रभारी सुश्पेंद्र परमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्त करने के बाद टीम ने अजगर को पकड़ लिया तथा अजगर को भरतपुर में राष्ट्रिय केवलादेव घना पक्षी विहार में छोडऩे के लिए टीम को रवाना कियागया।
बाड़मेर । युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के सौजन्य से नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर द्वारा आयोजीत राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवक प्रशिक्षण में स्वंय सेवको ने नुक्कड नाटक से भारत सरकार के विभिन्न कार्यक्रमो जैसे स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढाओ आदि का संदेश देने की विद्या शुभम संस्थान बाड़मेर की परियोजना समन्वयक वन्दना गुप्ता ने स्वय सेवको को सिखाई । गुप्ता ने स्वंय सेवको को बताया कि कोई भी व्यक्ति परिपूर्ण नहीं होता है लेकिन वह निरन्तर अभ्यास व अन्यो को देखकर सीखता है , तथा हम जिस क्षेत्र में कार्य रहे रहै है, वहा कोन युवा किस विद्या में हासिल है उसकी पहचान कर उस को हम अपने कार्य में उपयोगी बना सकते है।
इसी सत्र में दक्ष प्रशिक्षक मुकेश व्यास ने स्वंय सेवको से चर्चा करते हुए उन्हे भारतीय संविधान, नागरिको के अधिकार व कर्तव्यो का बोध कराया तथा उन्होने स्वंय सेवको से अपील की वे हमेशा स्वामी विवेकानंद के वचन उठो जागो ओर लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रूको को याद रखे।
शिविरार्थियो ने किया कृषि केन्द्र का भ्रमण
स्वंय सेवको को कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण कराया गया जहॉ स्वंय सेवको को डॉ प्रदीप पगारिया से कृषि विज्ञान केन्द्र के बारे में बताते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र का उदेश्य कृषको,बेरोजगार युवको को समसामयिक विषयो पर कौशल आधारित रोजगारपूरक संस्थागत एवं असंस्थागत प्रशिक्षण प्रदान कराना है ताकि कृषक अपनी आय में इजाफा कर सके ।
डा पगारिया ने स्वंयसेवको से कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संस्थागत प्रशिक्षण के अन्तर्गत कृषि और उससे संबंधित विषयो पर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है ताकि वे स्वंय काम करके सीख सके। असंस्थाग प्रशिक्षण के तहत केन्द्र द्वारा गांवो में जाकर गांव की आपवश्यकता के अनुसार कृषको को उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता है।
इसी कड़ी में बागवानी के प्रशिक्षक डा मनप्रीत सिंह ने युवाओ को ग्वार पाठा (एलोविरा) की खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान के समय इसकी खेती ज्यादा लाभदायक है इसी के साथ उन्होने अन्य औषधीय पौधो की खेती के बारे में भी स्वंय सेवको को जानकारी दी।
किराडू के मंदिरो की शिल्पकला से युवा हुए अचंभित
किराडू के मंदिरो की शिल्पकला को देखकर स्वंय सेवक मंत्रमुगध हो गये तथा उन्होने बहुत ही बारिकी से इस कला को देखा तथा आपस में बतियाने लगे कि इससे लगता है कि यह पिछड़ा क्षेत्र भी कभी बहुत ही समृद्व रहा होगा तत्प्श्चात युवाओ ने समूह चर्चा कर ऐतिहासिक व पुरातत्व के स्थानो को सुरक्षिक व संरक्षित करने पर विचार रखे। इस भ्रमण में नेहरू युवा केन्द्र के कल्पेश जोशी, खेताराम प्रजापत ने अपना सहयोग दिया तथा समूह चर्चा की गई।