3 घंटे तक क्यों रुकी ट्रेन ?

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016, 4:55 PM (IST)

रेलवे स्टेशन का रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम खराब होने की वजह से सारी रेलगाड़ियां तीन घंटे तक ठप पड़ी रही। रेलगाड़ियों के बंद होने से यात्री खासा परेशान नजर आए। जो ट्रेन जहां थी वहीं रुकी पड़ी रही।

ट्रेन से सफ़र करने वाले यात्री ट्रेन के देरी से चलने के कारण वैसे ही परेशानी में रहते हैं उस पर टेक्निकल ख़राबी की मार उनकी परेशानी दोगुनी कर देती है। वैसे तो रेल के किराए में बढ़ोतरी हर साल लगभग होती है लेकिन ट्रेन की सफ़र में सुविधा के नाम पर यात्रियों को सिफ़र ही मिलता है।

रेल के रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल होने से जो नजारा यहां देखने को मिला वो अपने आप में ही परेशान करने वाला था। रेलवे पीआरओ ने बातचीत में बताया कि रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल होने से सभी ट्रेनें ठप हो गई। जिसके बाद रेल व्यवस्था चरमरा गई और यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।