टोंक। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा टोंक नगर के युवा उद्यमी एवं व्यवसायियों का युवा गौरव संवाद कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने संघ के शताब्दी वर्ष पर चल रहे पंच परिवर्तन विषय पर बोलते हुए उन्होंने युवा व्यवसायियों व उद्यमियों से आह्वान किया की व्यवसाय में स्वदेशी ,स्वावलंबन,आत्मनिर्भरता का भाव जागरण हो । व्यवसाय गुणवत्ता, शुद्धता और स्व का हो तो सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा। निम्बाराम ने कहा कि हिन्दू समाज मे चिरकाल से समाज जीवन के जो कार्य रहै हैं उन्हें ही व्यवसायी के रूप में स्वीकार कर लिया था लेकिन वर्तमान में केवल नोकरी करने की संकुचित सोच ने उन फलते- फूलते व्यवसाय को राह में धकेल दिया; जिसे भी विधर्मियों ने लपक लिया अतः वापस समाज के स्व के भाव को जगाते हुए पुराने व्यवसाय में अधिक आना होगा ;साथ ही उन्होंने विविध क्षेत्र के व्यवसायियो की कई जिज्ञासाओं का समाधान भी किया । वन्देमातरम गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रम में जिला संघ चालक पुरुषोत्तम जी,जिला सह संघचालक दिनेश जी ,विभाग प्रचारक लक्ष्मण जी सम्मिलित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे