विश्व ध्यान दिवस पर एमडीएम टीम का ध्यान कार्यक्रम आयोजित

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 21 दिसम्बर 2025, 12:30 PM (IST)

जोधपुर। जोधपुर में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर रविवार को स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर एमडीएम हॉस्पिटल की टीम द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजा और शंखनाद से की गई, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर एमडीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान अच्छे स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक सोच के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही शंख बजाने से फेफड़े मजबूत होते हैं, सांस लेने की क्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है, मन शांत होता है, और यह प्राणायाम का काम करता है, जिससे हृदय, ब्लड प्रेशर और पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है, साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता बढ़ाता है और वातावरण को शुद्ध करता है। इस दौरान पंडित प्रेम प्रकश दवे, हर्षित दवे,डॉ संदीप अरोड़ा, डॉ दीपक टाक,डॉ विकास देव,डॉ रामा किसा, विपिन पुरोहित,रजत गौड़,समिता, पुष्पा परमार, सीमा मुथा, गोपाल, डिंपल,हर्षित जोशी, अंकित राठौड़, सवाई सिंह,अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे