रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025, 8:43 PM (IST)

नीमराना। रक्तदान शिविर के संयोजक रेजोनेक कंपनी के महाप्रबंधक मानव संसाधन संजय राणा ने बताया कि रेजोनेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, लायंस क्लब बहरोड़ एवं आरकेजीके रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि नीमराना इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि रक्तदान महादान है विपत्ति के समय या तो भगवान साथ देता है या रक्तदान कर्ता याद आता है रक्तदान से जीवन मिलता है इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है। शिविर में अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य रुक्मणी कौशिक ने शिविर का उद्घाटन किया। रेजोनेक मैटेरियल्स इंडिया प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक रेई यामामोतो, सलाहकार नोबुयूकी तौरिकाई, महाप्रबंधक काटसूहिको यानों, बृजेश यादव, राजीव यादव, कमल धीमन, गोल्डी सिंह पुंडीर, रवींद्र कुमार, पवन यादव, अमित यादव, अरूण शर्मा, मनीष यादव, संजय जायसवाल, रवि ठाकुर, वीपी यादव, अनुपम पाराशर, महेश जोशी सहित महिला कर्मचारियों ने भी रक्त दान किया। जिनमें पूनम यादव, मोनिका, मनीषा शर्मा, रेणु कुमारी ने रक्तदान किया, डाइडो, एनएसएसआई, ऑयलिस, टीपीआर, एसीआई, आशिमोरी, संदेनविकास, सोमानिया, यूनिचार्म, काई इंडिया, एस्टीमो, एआरबीआई, वाइटेक, सनैक इंडिया, टी एस टैक, टोकाई रबर सहित करीब एक दर्जन उद्योगों के श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने भी पहुंचकर रक्तदान किया सभी रक्त दाताओं को ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। शिविर के सह संयोजक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मोनार्क ब्लड बैंक अलवर द्वारा कुल 187 यूनिट रक्त दान संग्रहित किया। इस शिविर में पूर्व रीजन चेयरमैन लायंस क्लब इंटरनेशनल मनोज शर्मा, जोन चेयरपर्सन लायन के पी यादव, सचिव लायन महेश पारीक, कोषाध्यक्ष लायन उमेश लवानिया, लायन अमन यादव, लायन गिल्लू राम चौधरी, लायन रामपाल कुमावत, लायन बृजराजसिंह चौहान, लायन दिवान सिंह उपस्थित रहे, आरकेजीके रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन ओर से प्रकाश शर्मा एवं विकास कुमावत उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे