लंदन। इस दुनिया कई लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती है। लेकिन एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते के बर्थडे पर चार लाख रुपए खर्च कर डाले।
बर्नले की रहने वाली हेलेन टर्नर ने तीन डॉग्स के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए भव्य पार्टी दी।
हेलेन ने डॉग्स को खूबसूरत कपड़े पहनाए थे।
उनके फेस पेंट किए थे और उनके लिए तीन अलग-अलग केक मंगवाए थे।
हेलेन ने इस इवेंट पर जितने पैसे खर्च किए, वह औसत बच्चे के जन्मदिन पर खर्च होने वाली पार्टी से 10 गुना अधिक थी।
डॉग प्रेमी महिला एनी पॉ सैलून एंड बुटीक के नाम से डॉग ग्रूमिंग सैलून चलाती हैं।
उन्होंने कहा कि साल्वाडोर और प्रूडी मेरे पांच चिहुआहुआ में सबसे कम उम्र के हैं, तो मैं खास अंदाज में उनका जन्मदिन मनाना चाहती थी।
इसके लिए मैंने मैक्सिकन थीम चुनी क्योंकि ये चिहुआहुआ वहीं के थे।
मैं उन्हें उनकी जड़ों की ओर वापस ले जा रही थी। मैंने इसके लिए महीनों तक प्लानिंग की थी।
उनके खाने के साथ ही मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई थी।
हेलेन टर्नर ने भव्य पार्टी दी।
हेलेन ने डॉग्स को खूबसूरत कपड़े पहनाए थे।