‘बढ़ो बहू’ में नजर आएगी ‘आधे अधूरे’ की अभिनेत्री

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016, 12:03 PM (IST)

टीवी अभिनेत्री गीता उदेशी आने वाले धारावाहिक ‘बढ़ो बहू’ में नजर आएगी। अंतिम बार ये अभिनेत्री टीवी शो आधे अधूरे में आई थी, इस शो में प्रमुख अभिनेत्री की मां बनने जा रही है। गीता ने कहा, ‘बढ़ो बहू’ में शामिल होकर बहुत ही अच्छा लगा, क्योंकि यह शो उन सभी शोज से अलग है, जो आपने टेलीविजन पर देखे हैं।’’

उन्होंने इस शो के बारे में बताते हुए कहा कि भारी शरीर की एक लडक़ी और विवाह से जुड़े उसके सपनों की कहानी है। शो 12 सितंबर से प्रसारित होगा। इसमें ‘बिग बॉस 9’ के प्रतिभागी प्रिंस नरूला और नवोदित अभिनेत्री रिताशा राठौड़ हैं जो कोमल नामक 100 किलोग्राम वजनी युवती का किरदार निभाएंगी।

गीता ने कहा, ‘‘शो की कहानी बिल्कुल अलग है और मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा।’’
(आईएएनएस)