US: कैनेडी स्पेस सेंटर में धमाके के साथ फटा रॉकेट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 सितम्बर 2016, 7:53 PM (IST)

नई दिल्ली। गुुरूवार को अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के कैनेडी स्पेस सेंटर में धमाका हो गया। धमाका लॉन्च पैड पर हुआ जहां स्पेसएक्स कंपनी एक रॉकेट लॉन्च करने जा रही थी। सेंटर के परिसर से भारी मात्रा में धुंआ निकलता दिखाई दे रहा है। ये भी कहा गया कि धमाके की वजह से आसपास के इलाके में हवा में जहरीली गैसों का असर होने की आशंका है।

मीडिया की खबरों के अनुसार धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है। यह भी मालूम नहीं है कि इस धमाके में कोई हताहत हुआ है कि नहीं। नासा का कहना है कि स्पेसएक्स कंपनी रॉकेट की जांच कर रही थी जो इस सप्ताह के अंत में एक सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने वाली थी।

धमाका इतना जोर का था कि कई मील तक इमारतें हिल गईं। स्पेसएक्स कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक रसद ले जाने के लिए फॉल्कन-9 रॉकेट का इस्तेमाल करती है।