फोटो खींचने को लेकर विवाद, पत्थरबाजी में कई घायल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 सितम्बर 2016, 7:49 PM (IST)

दौसा। शहर की ईदगाह कॉलोनी में एक युवक द्वारा कथित तौर पर फोन से युवती की फोटों खींचने को लेकर विवाद हो गाया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इसमें कई लोगों को चोटें भी आई। जिन्हें बाद में अस्पताल में भीत भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के लोग एक ही समुदाय से सम्बंध रखतें है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।